Governer: पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह मिजोरम के राज्यपाल नियुक्त, चार राज्यपालों की अदला बदली

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आज शाम 5 राज्यों के राज्यपाल बदले हैं। पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आरिफ मोहम्मद खान बिहार के राज्यपाल बनाए गए। वे पहले केरल के गर्वनर थे।

  पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह को मिजोरम का गवर्नर बनाया गया है तो वहीं मिजोरम के गवर्नर हरी बाबू कांभांपती को ओडीशा का गवर्नर बनाया गया है। ओडिशा के राज्यपाल रहे रघुबर दास ने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version