ED : पंजाब में ईडी की बड़ी कार्रवाई, जब्त किया 500 की गड्डियों का अंबार

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर बड़ी छापेमारी की है, जिसमें नोटों की गड्डियों का अंबार मिला है। ईडी ने खुद इस सर्च ऑपरेशन की जानकारी दी है. ये ऑपरेशन पंजाब के जालंधर में 29 मई (बुधवार) को किया गया है।

जालंधर ही नहीं बल्कि पंजाब के रूपनगर, होशियारपुर, मंडी गोबिन्दगढ़ और ऊना जिले में 14 रेजिडेंशियल और कारोबारी ठिकानों पर ईडी सर्च ऑपरेशन चलाया है।ईडी ने बताया कि ये सर्च ऑपरेशन गैर-कानूनी खनन मामले से जुड़ा है. सर्च ऑपरेशन के दौरान कई तरह के सुबूत, डॉक्युमेंट्स, मोबाइल फोन, लैपटॉप और ₹4.06 करोड़ कैश की जब्ती की गई है।

इसके कुछ घंटे पहले ही ईडी ने बताया था कि गुरुग्राम की एक Amusement Entertainment कंपनी की प्रॉपर्टी कुर्क की गई है, जिसकी कीमत करीब ₹290 करोड़ आंकी गई है. इस कंपनी की एक प्रॉपर्टी नोएडा के GIP Mall स्थित है।

img 20240601 1612051692079095891831321

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles