Delhi: कन्हैया कुमार पर प्रचार के दौरान हमला, माला पहनाने आए शख्स ने मारा थप्पड़..

नई दिल्ली। दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ मारपीट का मामला ऐप पर पढ़ें आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक शख्स माला पहनाने के बहाने कन्हैया कुमार के पास पहुंचता है और थप्पड़ मार देता है। इस दौरान कन्हैया कुमार पर स्याही भी फेंकी गई।

मामला दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके का है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की उस्मानपुर ऑफिस में कन्हैया कुमार की मीटिंग थी। मीटिंग पूरी होने के बाद कन्हैया कुमार को छोड़ने के लिए आप पार्षद छाया शर्मा नीचे आई थीं। इस दौरान कई लोग नारेबाजी करते हुए कन्हैया कुमार के पास पहुंच आए। इन्हीं में से एक शख्स माला पहनाने के बहाने कांग्रेस प्रत्याशी के एकदम करीब पहुंच गया और माला पहनाने के बजाय थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद भीड़ में अफरा-तफरी गई। कन्हैया कुमार पर हमला करने वाले शख्स ने उन पर लेख स्याही भी फेंकी।

हमलावर की जमकर पिटाई

कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाले शख्स को समर्थकों पकड़ लिया। पकड़ने के बाद हमलावर की जमकर गई। पिटाई में हमलावर को काफी चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार सुरक्षित हैं।

इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी की पार्षद छाया शर्मा ने पुलिस में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में छाया शः पुलिस को बताया कि जब वो कन्हैया को छोड़ने के लिए आईं तो कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की कोशिश की। छाया ने कहा कि जब कन्हैया को उन्होंने बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी हमलावरों ने दुर्व्यवहार किया।

कन्हैया कुमार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्याल के छात्र सघ अध्यक्ष रह चुके हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (CPI) के टिकट पर बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में कन्हैया कुमार हार गए थे। बाद में कन्हैया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। 2024 में कांग्रेस ने कन्हैया पर भरोसा जताते हुए नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से टिकट दे दिया। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा को दो बार के सांसद मनोज तिवारी से है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles