Gold: दिल्ली एयरपोर्ट पर प्लेन के टॉयलेट में मिला करोड़ों का सोना, देख दंग रह गए कस्टम अफसर

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़े एक प्लेन के टॉयलेट से करोड़ों का सोना बरामद किया गया है. इसका वजन 5.9 किलोग्राम और कीमत करीब 3.83 करोड़ रुपए बताई जा रही है. कस्टम विभाग ने सोने को जब्त कर लिया है. सोने की तस्करी कहां से हुई है, इसकी जांच हो रही है. कस्टम विभाग के अफसरों ने गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई से आए एक प्लेन की तलाशी ली तो उन्हें टॉयलेट में एक काले रंग का रबर का टुकड़ा मिला. इसके बाद जब उसकी जांच की गई तो वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए. उस रबर के टुकड़े के अंदर छह सोने की छड़ें छुपा कर रखी गई थीं.
कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्लेन के अंदर 5.9 किलोग्राम वजन की छह सोने की छड़ें बरामद मिली है, जिनका टैरिफ मूल्य 3.83 करोड़ रुपए है. इसे भारत में तस्करी करके सीमा शुल्क का भुगतान किए बिना लाया गया है. लेकिन सोने की तस्करी कहां से हुई है, इसकी जांच चल रही है.

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles