Congress: अमेठी-रायबरेली से राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी को लेकर जयराम रमेश बोले- शाम तक होगी घोषणा

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारी पर पार्टी नेता जयराम रमेश ने बात की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस चुनाव समिति ने पूरी जिम्मेदारी पार्टी अध्यक्ष को दी है। उन्होंने बताया कि उनका मानना है कि आज शाम तक आधिकारिक घोषणा हो जाएगी।

उन्होंने कहा सभी चाहते हैं गांधी अमेठी और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें पूरे देश में चुनाव प्रचार करना है। दोनों ही हमारे स्टार प्रचारक हैं। कांग्रेस चुनाव समिति, कांग्रेस संगठन और कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़े। लेकिन यह उनकी पसंद है और उन्हें ही तय करना है।”

बीजेपी दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ

भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, “पहले चरण के मतदान के बाद ही यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो गई है। दूसरे चरण में भाजपा की सीटें बहुत कम हो जाएंगी। पहले और दूसरे चरण के बाद यह स्पष्ट हो गया कि इंडी गठबंधन को निर्णायक जनादेश मिलने जा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे पास प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के लिए एक ही सवाल है। मौजूदा समय में एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण की सीमा 50 फीसदी है। क्या आप इस 50 प्रतिशत की सीमा को हटा देंगे या नहीं? क्योंकि हमने अपने घोषणापत्र में बताया है कि हम इस सीमा को 50 फीसदी से बढ़ाने वाले हैं।”

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles