सीबीएसई बोर्ड परिणाम: 12वीं में 87.98, 10वीं में 93.60 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए


नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 12वीं का रिजल्ट जारी करने के एक घंटे बाद अब 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। 10वीं क्लास में कुल 22,38,827 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें से 20,95,467 पास हुए हैं। पास प्रतिशत 93.60 प्रतिशत रहा है जो पिछले साल से 0.48 प्रतिशत ज्यादा है। 10वीं में लड़कियों का रिजल्ट 94.75 प्रतिशत जबकि लडक़ों का रिजल्ट 92.72 प्रतिशत रहा है। इस बार 12वीं में 87.98 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। पिछले साल की तुलना में पासिंग पर्सेंटेज 0.65 प्रतिशत बढ़ा है। लडक़ों की तुलना में लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 6.40 प्रतिशत ज्यादा है। इस बार 91 प्रतिशत से ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं।
1,16,145 स्टूडेंट्स को मिले 90 प्रतिशत से अधिक अंक
सीबीएसई क्लास 12वीं के फाइनल एग्जाम में 24,068 स्टूडेंट्स को 95 प्रतिशत या उससे अधिक मार्क्स मिले, जो पास हुए कुल स्टूडेंट्स का 1.48 प्रतिशत है। वहीं, 1,16,145 स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक हासिल किए।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles