CBDT: रवि अग्रवाल बने CBDT के अध्यक्ष, नितिन गुप्ता की लेंगे जगह

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 1988 बैच के राजस्व अधिकारी (IRS officer) रवि अग्रवाल (Ravi Agrawal) को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वे नितिन गुप्ता का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून तक है।

अग्रवाल अभी बोर्ड में सदस्य (प्रबंधन) के पद पर कार्यरत हैं। इनकी सेवानिवृत्ति इसी वर्ष सितंबर में होनी है, लेकिन वे अगले वर्ष 30 जून तक अपने पद पर बने रहेंगे। सीबीडीटी आयकर विभाग की सर्वोच्च नीति निर्माता है। सीबीडीटी में एक चेयरमैन के अलावा छह सदस्य हो सकते हैं। बोर्ड में अन्य सेवारत सदस्य प्रज्ञा सहाय सक्सेना, एचबीएस गिल, प्रवीण कुमार, संजय कुमार और संजय कुमार वर्मा हैं।

नितिन गुप्ता को मिला था नौ महीने का सेवा विस्तार
नितिन गुप्ता को जून 2022 में सीबीडीटी के चेयरमैन के तौर पर नियुक्त किया गया था। उन्हें पिछले साल सितंबर में सेवानिवृत्त होना था, लेकिन उन्हें जून तक नौ महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।

img 20240629 2250191576526243157628467

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles