BSP: मायावती का ऐलान..आकाश आनंद फिर उत्तराधिकारी घोषित, राष्ट्रीय संयोजक का पद भी किया बहाल

नई दिल्ली। आकाश आनंद एक बार फिर से बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर बन गए हैं। सोमवार को लखनऊ में हुई बैठक में यह फैसला किया किया। मायावती ने आकाश आनंद को वापस से वही पद सौंप दिया है। इस मौके पर मायावती ने कहा कि बसपा आने वाले चुनावों में मजबूती के साथ लड़ती हुई दिखेगी। साथ ही वह किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करने नहीं जा रही है। वह अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

दूर हुई मायावती की नाराजगी
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की भतीजे आकाश आनंद से नाराजगी दूर हो गई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की। बैठक में भतीजे आकाश ने मायावती के पैर छुए।

चुनाव दौरान हटे थे पद से
लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी एक स्पीच के बाद मायावती ने उन्हें इस पद से हटा दिया था। तब मायावती ने कहा था कि उन्हें अनुभव नहीं है। अभी उन्हें अनुभव हासिल करना होगा।

एक दिन पहले बने थे स्टार प्रचारक
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को उत्तराखंड व पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया था। लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की रविवार को होने वाली समीक्षा बैठक से पहले उनके इस फैसले को अहम माना जा रहा था। इस फैसले ने इस बात का इशारा दे दिया था कि आकाश आनंद की सक्रिय राजनीति में वापसी होने जा रही है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles