BJP: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बनाया गया झारखंड का चुनाव प्रभारी, हिमंता विश्व सरमा बने सह प्रभारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता चुनावी मोड में आ गई है. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनावो को देखते हुए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है. जिसके तहत इस साल के अंत में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव के के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया है. वहीं असम के सीएम हिमंता बिश्व सरमा को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है.झारखंड के अलावा महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के लिए भी प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है. महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भुपेंद्र यादव को बनाया है, जबकि सह प्रभारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को बनाया गया है. वहीं हरियाणा का चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बनाया है, जबकि सह प्रभारी सांसद और पूर्व मुख्यमंक्षी बिप्लब कुमार देव को बनाया गया है. वहीं जम्मू कश्मीर का चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को बनाय गया है. इस बाबत पार्टी ने पत्र जारी कर दिया है।

img 20240617 wa00097508559465508629583

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles