बोकारो। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआइएसएफ में कार्यरत दो उप महानिरीक्षक को महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। इनमें बीएसएल बोकारो इकाई के पूर्व डीआइजी सितांशु शेखर मिश्रा एवं बीसीसीएल धनबाद इकाई पूर्व डीआइजी विनय काजला शामिल है।
इस बाबत केंद्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने इनके नाम पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। नव प्रोन्नत अधिकारियों को सीआइएसएफ के महानिदेशक ने बधाई देते हुए उन्हें संरक्षण एवं सुरक्षा के मूलमंत्र पर इसी प्रकार बेहतर तरीके से काम करने का निर्देश दिया है।
CISF में बड़ा प्रमोशन: सितांशु शेखर मिश्रा और विनय काजला बने आइजी, चेन्नई-दिल्ली में तैनाती
