Lok Sabha Elections: Exit poll से पहले कांग्रेस ने लिया फैसला, एग्जिट पोल की बहस में हिस्सा नहीं लेगी…!

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने कल टीवी चैनल्स पर होने वाले Exit poll के डिबेट से खुद को बाहर रखने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस टीवी पर एग्जिट पोल की बहस में हिस्सा नहीं लेगी क्योंकि वह इन अटकलों, अनुमानों और कयासों में शामिल नहीं होना चाहती।

पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे लेकर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने अपने मत दे दिया है एवं मतदान के परिणाम मशीनों में बंद हो चुके हैं। और 4 जून को परिणाम सबके सामने होंगे। कांग्रेस की नज़रों में परिणाम घोषित होने से पहले किसी भी तरह के सार्वजनिक अनुमान लगा कर घमासान में भाग ले कर टीआरपी के खेल का कोई औचित्य नहीं है।  किसी भी बहस का मक़सद दर्शकों का ज्ञानवर्धन करना होता है। कांग्रेस पार्टी 4 जून से डिबेट्स में फिर से सहर्ष भाग लेगी।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles