राष्ट्रपति मुर्मु और साइना नेहवाल के बीच हुआ बैडमिंटन मुकाबला..!
प्रेसिडेंट का खेल देखकर हैरान रह गईं ओलंपिक मेडल विजेता।
राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने बुधवार को ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में दोनों ने बैडमिंटन खेला। 66 वर्षीय दौपदी मुर्मु ने खेल के दौरान कई बेहतरीन शॉट लगाए। उन्होंने स्मैश शॉट भी लगाए।साइना ने इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।