Modi Cabinet: MP से शिवराज-सिंधिया के साथ ही  सावित्री ठाकुर का नाम तय..! पीएम हाउस पर चाय के बाद मध्यप्रदेश भवन लौटे सांसद

नई दिल्ली। एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी आज शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी कैबिनेट में शामिल हो रहे मध्यप्रदेश के सांसदों में विदिशा से शिवराज सिंह चौहान और गुना-शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम सबसे ऊपर हैं। दोनों नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर चाय पर बैठक में भी शामिल हुए हैं।

धार से दूसरी बार की सांसद सावित्री ठाकुर भी मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकती हैं। वे भी प्रधानमंत्री आवास पर चाय पार्टी में शामिल हुई हैं। मध्यप्रदेश से पीएम हाउस रवाना होते वक्त मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा। हालांकि, पूर्व मंत्री व अनुसूचित जनजातीय आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने उनसे कहा- आप मंत्री बन गईं।

प्रधानमंत्री आवास से ये नेता मध्यप्रदेश भवन लौट आए हैं। टीकमगढ़ से 8वीं बार चुनकर आए डॉ. वीरेंद्र कुमार भी मोदी कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कुछ देर में दिल्ली पहुंचेंगे। प्रदेश के सभी सांसद दो दिन से दिल्ली में ही मौजूद हैं।

सांसद सावित्री ठाकुर के घर पर बंटी मिठाइयां

धार-महू संसदीय सीट से चुनी गईं सावित्री ठाकुर के धामनोद स्थित घर पर कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। उनके बेटों- दीपक और कुलदीप को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी जा रही हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles