Milk: अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी 2 रुपए लीटर महंगा किया दूध

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव खत्म होते ही आम आदमी को महंगाई का डबल झटका लगा है। 3 जून से अमूल दूध के साथ ही मेदर डेयरी का दूध भी 2 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।

अमूल ब्रांड से दूध बेचने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) ने दाम बढ़ाने का एलान किया है। हालांकि कहा है कि दूध के मूल्य में 3-4 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जो औसत खाद्य महंगाई से कम है। यह मूल्य वृद्धि अमूल के सभी प्रकार के दूध पर लागू होगी

मदर डेयरी से पहले रविवार की देर शाम अमूल दूध की मार्केटिंग करने वाले गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्‍क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा की थी. अब सोमवार को मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं.

मदर डेयरी: कितनी बढ़ गई कीमत?
टोकन मिल्‍क (Bulk Vended Milk) के एक लीटर की कीमत 52 रुपये से बढ़ा कर 54 रुपये कर दी गई है.
टोन्‍ड मिल्‍क की कीमत 54 से बढ़ा कर 56 रुपये/लीटर, जबकि काव मिल्‍क की कीमत 56 से बढ़ा कर 58 रुपये/लीटर कर दी गई है.
मदर डेयरी की फुल क्रीम दूध के एक लीटर पैकेट की कीमत 66 रुपये से बढ़ा कर 68 रुपये/लीटर कर दी गई है.
बफैलो मिल्‍क यानी भैंस का दूध 70 रुपये की बजाय अब 72 रुपये में एक लीटर मिलेगा.
डबल टोन्‍ड मिल्‍क (Live Lite) के एक लीटर की कीमत भी 48 रुपये से बढ़ा कर 50 रुपये कर दी गई है.

अमूल का दूध कितना महंगा हुआ?
अमूल गोल्ड 500 ML की कीमत 33 रुपये से बढ़ा कर 34 रुपये कर दी गई है, जबकि एक लीटर की कीमत 64 रुपये से बढ़ा कर 66 रुपये कर दी गई है.
इसी तरह अमूल ताजा 500 ML की कीमत 27 से बढ़ा कर 28 रुपये और 1 लीटर की कीमत 54 से बढ़ा कर 56 रुपये कर दी गई है.
अमूल काव मिल्‍क (Cow Milk) 500 ML की कीमत 28 से बढ़ा कर 29 रुपये और 1 लीटर की कीमत 56 से बढ़ा कर 57 रुपये कर दी गई है.
अमूल बफैलो मिल्‍क के आधा लीटर पैकेट की कीमत 35 से बढ़ा कर 37 रुपये और 1 लीटर पैकेट की कीमत 70 से 73 रुपये कर दी गई है.
अमूल स्लिम एंड ट्रीम (SNT) 500 ML की कीमत 24 से बढ़ा कर 25 रुपये और 1 लीटर की कीमत 48 से बढ़ा कर 49 रुपये कर दी गई है.

क्‍यों बढ़ाए गए दूध के दाम?
GCMMF ने कहा है कि मिल्‍क प्रोडक्‍शन कॉस्‍ट में बढ़ोतरी के चलते दूध की कीमतें बढ़ाई गई हैं. फेडरेशन के मेंबर्स को-ऑपरेटिव्‍स ने एक साल में किसानों को भी दिए जा रहे मूल्‍य में 6-8% की बढ़ोतरी की है.
फेडरेशन का कहना है कि अपनी पॉलिसी के तहत दूध और मिल्‍क प्रॉडक्‍ट्स के लिए कंज्‍यूमर्स पेमेंट के 1 रुपये में से करीब 80 पैसे दूध उत्‍पादकों को जाता है. ऐसे में कीमतों में की गई बढ़ोतरी हमारे दूध उत्पादकों को दूध की कीमतें बनाए रखने और उन्हें अधिक दूध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने में मदद करेगा।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles