Narwane : अब काल्पनिक कथा लेखन में रुचि’, पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने अपनी नई किताब का किया विमोचन

पुणे।भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (सेवानिवृत्त) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे में अपनी पुस्तक ‘द कैंटोनमेंट कॉन्स्पिरेसी’ के विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया। जनरल नरवणे ने पत्रकारों को बताया कि अकादमिक पत्रिकाओं के लिए सैन्य रिपोर्ट लिखने के अलावा अब वे कथा लेखन में भी रुचि रखते हैं।

समाचार एजेंसी के मुताबिक उन्होंने कहा कि मेरी पुस्तक ‘द कैंटोनमेंट कॉन्स्पिरेसी’ पिछले साल प्रकाशित हुई थी और मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि एक ऐसे लेखक के लिए, जिसे लेखन का कोई ज्ञान नहीं था, यह पुस्तक अपेक्षाकृत सफल रही है।

इस पुस्तक को लिखना और एक सैनिक से कहानीकार बनने का सफर बहुत ही रोचक रहा है। मुझे इसे लिखने में बहुत आनंद आया और मुझे यकीन है कि इसे पढ़ने वाले सभी लोगों को भी यह पसंद आएगी।

मैं केवल काल्पनिक कथा लेखन में लगा हुआ हूं
उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से ही समय-समय पर लिखता रहा हूं, न केवल सैन्य रिपोर्टें बल्कि सेना की विभिन्न अकादमिक पत्रिकाओं के लिए भी। मैंने कुछ लघु कथाएं भी लिखी हैं, जिनमें से एक फेमिना में प्रकाशित भी हुई थी। उन्होंने कहा कि अब मैं केवल काल्पनिक कथा लेखन में लगा हुआ हूं ।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles