IAS: बैंडबाजा न बराती, दो IAS सादगी से बने जीवनसाथी, ट्रेनिंग में मिले, फिर हुआ प्यार, अब अलवर में कोर्ट मैरिज

जयपुर।अलवर में बुधवार को एक ऐसी शादी हुई, जिसने भव्य आयोजनों की परंपरा से अलग मिसाल पेश की। बरेली निवासी आईएएस अदिति ने मसूरी निवासी आईएएस माधव भारद्वाज से अलवर जिला कलक्टर के समक्ष विवाह पंजीकृत करवाकर सादगी से जीवनसाथी बनने का निर्णय लिया।

अदिति के पिता चौपुला रोड, बिहारीपुर निवासी दिनेश वार्ष्णेय के मुताबिक, उनकी बेटी और माधव की मुलाकात सिविल सेवा प्रशिक्षण के दौरान हुई थी। साथ और विचारों की समानता ने दोस्ती को विश्वास और फिर रिश्ते में बदल दिया।
दोनों की सोच प्रशासनिक सेवा में रहते हुए सरल जीवन जीना है, इसलिए शादी भी उसी भावना के अनुरूप की। माधव की मौसी डीडीपुरम में रहती हैं। दोनों जल्द पारिवारिक वातावरण में रीति-रिवाज के अनुसार सात फेरे भी लेंगे।

screenshot 20260219 2016074031778817155071711

न आलीशान वेन्यू, न भारी-भरकम गहने, न मेहमानों की भीड़…’
दिनेश ने बताया कि अलवर जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला के समक्ष शादी रजिस्टर हुई। न आलीशान वेन्यू, न भारी-भरकम गहने, न मेहमानों की भीड़… सिर्फ कुछ वरिष्ठ अधिकारी और दोनों पक्ष के परिजन मौजूद रहे। ये विवाह नई पीढ़ी के अफसरों को सादगी का संदेश देगा।
अदिति को पहले प्रयास में मिली थी 57वीं रैंक
अदिति को वर्ष 2023 में पहले प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में 57वीं रैंक मिली थी। दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज से स्नातक अदिति वर्तमान में गुजरात कैडर में जामनगर की प्रांत अधिकारी हैं। माधव मसूरी के निवासी हैं।
वर्ष 2023 में 536वीं रैंक प्राप्त कर सिविल सेवा में आए। एनआईटी प्रयागराज और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई के बाद वह कॉरपोरेट क्षेत्र में कार्यरत थे। वर्तमान में अलवर में एसडीएम हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles