IAS राकेश कुमार सिंह को योगी सरकार ने दिया दशहरा गिफ्ट, रिटायरमेंट से पहले आया ये बड़ा आदेश

ग्रेटर नोएडा।  उत्तर प्रदेश सरकार ने यमुना अथॉरिटी के सीईओ आईएएस अधिकारी राकेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाने का आदेश जारी किया है। रिटायरमेंट होते ही योगी सरकार ने उनको तुरंत दशहरे का तोहफा दे दिया। उनके कार्यकाल को आगे बढ़ा दिया।

सरकार के आदेश के अनुसार, राकेश कुमार सिंह अब यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यमुना प्राधिकरण) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में 30 सितंबर 2026 तक पदस्थ रहेंगे। उनके नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रगति पर हैं।राकेश कुमार सिंह अपनी ईमानदारी और कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं। उनका रिटायरमेंट मंगलवार को होना था, लेकिन राज्य सरकार ने उनकी सेवा को लगातार बनाए रखने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से अनुमति भी प्राप्त की है।

यमुना क्षेत्र में भारत के सबसे बड़े हवाई अड्डे, जेवर एयरपोर्ट का निर्माण चल रहा है, जो इस क्षेत्र के विकास में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। इसके अलावा यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी की योजना भी प्रस्तावित है। इन दोनों परियोजनाओं के साथ ही यमुना विकास क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक योजनाएं भी कार्यान्वित हो रही हैं।

प्रदेश सरकार का मानना है कि इन विकास कार्यों को समय से पूरा कराने और क्षेत्र के प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व और अनुभव की आवश्यकता है, इसीलिए उनका कार्यकाल बढ़ाकर यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के कार्यों को निरंतरता और मजबूती प्रदान की जाएगी। राकेश कुमार सिंह के कार्यकाल विस्तार से इस क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और योजनाओं को सफलता पूर्वक पूरा किया जा सकेगा।

Exit mobile version