श्रध्दा भाव से हो रहा भक्ति और शक्ति के देव का पूजन-वंदन

( अमिताभ पाण्डेय )
भोपाल। भक्ति और शक्ति के मूर्तिमान स्वरूप भगवान हनुमान जी का जन्म उत्सव आज भोपाल में भी परंपरागत श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है।
इस मौके पर शहर के न्यू मार्केट , गुफा मंदिर, चौक बाजार, जवाहर चौक , नेहरू नगर , भदभदा रोड, सूरज नगर , अयोध्या नगर , पिपलानी , अवधपुरी, गांधी नगर, बैरागढ़ , बेहटा गांव , छोला रोड, करोंद , भानपुर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी भजन – कीर्तन – भंडारे के आयोजन लगातार चल रहे हैं।
धर्मध्वजा के साथ शहर के प्रमुख रास्तों से बजरंगबली की शोभायात्रा निकलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शाम को महाआरती के साथ ही भजन संध्या में भी भक्ति रस बरसेगा।
हनुमान जयंती के अवसर पर शहर के मंदिरों में मंगलमय – संगीतमय आयोजन प्रातःकाल से ही प्रारंभ हो गए जबकि कुछ मंदिरों में गत दिवस से ही अखंड रामायण पाठ चल रहा है।
भोपाल के हमीदिया रोड स्थित श्रीराम मंदिर गुरुबख़्श की तलैया में आज १२ अप्रैल को श्री हनुमान प्राकट्योत्सव पर सुबह ९ बजे सुंदरकांड पाठ और ११ बजे भगवान हनुमान जी का अभिषेक हुआ।
इसके उपरांत दोपहर १२ बजे महाआरती होगी फिर प्रसाद वितरण किया गया।
राम मंदिर न्यास के अध्यक्ष पंडित ओम मेहता, उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार अरोरा, महामंत्री प्रमोद चुग मोदी , वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार प्रेम नारायण प्रेमी,सचिव ओमप्रकाश छाबड़ा, कोषाध्यक्ष नितिन शर्मा, न्यासी सदस्य सुखदेव राज अठोत्रा , राकेश शर्मा, जयदेव बागिया , तरसेम शर्मा , सुरेश कुमार चंडोक, राजेंद्र प्रसाद शर्मा , सुभाष अग्रवाल , देवांश शर्मा, अशोक गांधी के अनुसार मंदिर परिसर में अखाड़ा महासंघ के चल समारोह का शानदार स्वागत किया गया।
श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री बाबूलाल भगवती सोनी ट्रस्ट की और से आगामी 27 अप्रैल को शाम 5 बजे रविंद्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर मानस मयंक पंडित अजय याज्ञिक संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति करेंगे। पिछले लगभग 15 वर्षों से भक्ति रस वर्षा का यह आयोजन लगातार हो रहा है। इसका भोपाल ही नहीं बल्कि आसपास के गांव – शहरों के धर्म प्रेमियों को भी बड़ा इंतजार रहता है।
श्री बाबूलाल भगवती सोनी ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप सोनी मिलन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद बंसल, सचिव प्रमोद नेमा, संरक्षक अशोक गुप्त , कृष्ण मोहन सोनी मुन्नन भैया, उपाध्यक्ष प्रभात सोनी – राकेश सिजरिया , सलाहकार संजय अग्रवाल पूड़ी वाले , महासचिव राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनिल सोनी , सदस्य अंकित सोनी – अंकित शर्मा गुट्टू भैया – निहाल सोनू साहू सहित अन्य सदस्यों ने बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल होने की अपील भक्तों से की है।
इसी प्रकार श्री गुरु कृपा हनुमान मंदिर , एयरपोर्ट रोड, मनुआ भांड टेकरी पर आज मंदिर की स्थापना का 43 वां समारोह उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है ।
इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक सरदार जगजीत सिंह बड़े वीर जी, पंडित धीरेंद्र शर्मा, पंडित सतीश पाण्डेय और सभी युवा साथियों , धर्मप्रेमियों ने
हवन – पूजन किया।
मंदिर परिसर में दिल्ली, इटारसी, होशंगाबाद , बैरसिया, सीहोर , सहित अन्य शहरों से बड़ी संख्या में भक्तों के लगातार पहुंचने का सिलसिला अब भी चल रहा है।
विभिन्न भजन मंडलियों के गायक, कीर्तनकार , संगीतकार, अपने भजनों की सुंदर प्रस्तुति देकर संगत को निहाल कर रहे हैं।
श्री गुरु कृपा हनुमान मंदिर के के संस्थापक सरदार जगजीत सिंह बड़े वीर जी ने इस अवसर पर धार्मिक कार्य और समाज सेवा करने वाले व्यक्तियों को श्रीफल से सम्मानित किया।
इस अवसर पर महाप्रसादी के लिए भी बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित हुए जिनमें महिलाएं, पुरुष , युवा और बच्चे भी थे।
मंदिर परिसर में भजन – कीर्तन का सिलसिला देर रात तक चलता रहेगा।
उल्लेखनीय है कि श्री गुरु कृपा हनुमान मंदिर मानव भांड टेकरी पर लगभग 43 वर्ष पूर्व सरदार जगजीत सिंह बड़े वीर जी समाज सेवी रामनारायण कुदरिया और कुछ अन्य धर्म प्रेमियों के प्रयास से हुई थी। इस मंदिर से अब देश के अनेक राज्यों के भक्त जुड़ गए हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विधायकों का भी मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आना होता रहता है। इस मंदिर से बड़ी संख्या में भक्त और समाजसेवी जुड़े हुए हैं।
पूर्वांचल ब्राह्मण समाज की ओर से आज अयोध्या बायपास क्षैत्र की मीनाल रेसीडेंसी के गेट नंबर 5 के समीप सर्वधर्म मंदिर में इस अवसर पर भगवान हनुमान जी महाराज की विशेष पूजा अर्चना भी की जाएगी। पूर्वांचल ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि उमापति मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर परिचय सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श भी होगा।
श्री हनुमान जी महाराज के प्रकट उत्सव को मारवाड़ी रोड स्थित सराफा चौक स्थित बांके बिहारी मंदिर में भी समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है इस अवसर पर भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया और भजन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया श्री बांके बिहारी मंदिर में आज भगवान को नवनिर्मित एवं विशाल रजत द्वारा भी समर्पित किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद आलोक शर्मा , विधायक भगवान दास सबनानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और धर्म प्रेमी भी उपस्थित रहे।
Source : Agency




