MP : मंडला में प्रभारी परिवहन निरीक्षक निलंबित

भोपाल : मंडला जिले में मंडला परिवहन चेकपॉइंट प्रभारी परिवहन निरीक्षक पीएस भिलाला को परिवहन विभाग ने निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई थी। इसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। निलंबित परिवहन निरीक्षक भिलाला को परिवहन मुख्यालय ग्वालियर में अटैच किया गया है। निलंबन काल में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा।

परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा का कहना है कि फील्ड में पदस्थ विभाग के किसी भी अधिकारी के विरुद्ध कोई शिकायत मिलती है तो परीक्षण के बाद दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles