IAS अफसर पर भारी पड़ी पीएम मोदी की रैली में तकनीकी गड़बड़ी, राज्य सरकार ने पद से हटाया

जयपुर। इस हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के दौरे पर थे। यहां बांसवाड़ा में उन्होंने एक कई अहम सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था। इसके बाद एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया था। पीएम नरेंद्र मोदी की इस रैली के दौरान तकनीकी गड़बड़ी हुई थी, जिसके चलते अब राज्य सरकार ने एक्शन लेते हुए अधिकारी को पद से बाहर कर दिया है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के दौरान तकनीकी खराबी के कारण वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अर्चना सिंह पर गाज गिरी है। उन्हें भजनलाल शर्मा सरकार ने राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग (आईटी एंड सी) के सचिव पद से हटा दिया गया है।
क्या हुई थी तकनीकी गलती?
बता दें कि पीएम मोदी जब राजस्थान के बांसवाड़ा में सभा करने रैली स्थल के मंच पहुंचे थे, तब तकनीकी खराबी के कारण वीडियो सिस्टम फेल हो गया था। इसके चलते लगभग 10 मिनट तक लाइव फीड बाधित रही थी। इसके अलावा जब पीएम मोदी किसानों से बातचीत कर रहे थे, तब भी ऑडियो की समस्या आई थी। यह गड़बड़ियां ही अब कथित तौर पर आईएएस अधिकारी अर्चना सिंह को भारी पड़ी हैं।
कौन हैं IAS Archana Singh?
आईएएस अर्चना सिंह की बात करें तो वे साल 2009 बैच के अधिकारी है। सरकार के एक्शन के बाद अब वे फिलहाल नए पोस्टिंग ऑर्डर्स का इंतजार कर रहे हैं, यह एक ऐसी स्थिति है जो किसी सरकारी कर्मचारी को उसके पिछले पद से मुक्त कर दी जाती है लेकिन उसे अभी तक नया पद नहीं सौंपा गया है।





