Delhi CP: सीएम पर हमले ले बाद हटाए गए एसबीके सिंह, सतीश गोलचा दिल्ली के 26वें पुलिस आयुक्त नियुक्त

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के बाद पुलिस आयुक्त एस बी के सिँह को हटा दिया गया है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का 26वां आयुक्त नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश में गुरुवार को यह जानकारी दी।

साल 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी ने एसबीके सिंह का स्थान लिया है। सिंह ने अपने पूर्ववर्ती संजय अरोड़ा की सेवानिवृत्ति के बाद 31 जुलाई को आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाला था। गोलचा वर्तमान में तिहाड़ जेल के महानिदेशक हैं। उन्होंने एक मई, 2024 को यह पदभार ग्रहण किया था।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने विशेष पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था), दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (खुफिया) और अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सहित महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस में पुलिस उपायुक्त और संयुक्त आयुक्त के रूप में भी काम किया है।

screenshot 20250821 2020023386280866723770601 1

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles