Rain : महाराष्ट्र में फिर मुसीबत बनी बारिश, मुंबई के कई इलाकों में जलभराव, मोनोरेल बीच रास्ते रुकी

मुम्बई। महाराष्ट्र में बारिश एक बार फिर मुसीबत बन गई है। रविवार देर रात से ही राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में भीषण जलभराव हो गया।  सुबह किंग्स सर्कल इलाके में सडक़ें नहर बनी नजर आईं। वहीं, तकनीकी खराबी के कारण मुंबई के वडाला इलाके में एक मोनोरेल रुक गई। एमएमआरडीए के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया,  डाला में मोनोरेल में तकनीकी खराबी आने के बाद 17 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। यात्रियों को सुबह 7.45 बजे सुरक्षित निकाल लिया गया।
एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया, आज सुबह लगभग 7 बजे, मुकुंदराव अंबेडकर रोड जंक्शन पर मोनोरेल में तकनीकी खराबी आ गई। मोनोरेल गाडगे महाराज स्टेशन से चेंबूर जा रही थी। मोनोरेल की तकनीकी टीम ने मुंबई अग्निशमन विभाग को फोन किया। हमारी विशेष गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। मोनोरेल की तकनीकी टीम ने ट्रेन में सवार 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ट्रेन को कपलिंग के जरिए वडाला ले जाया जा रहा है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी सुरक्षित हैं। ऑपरेशन पूरा हो गया है।
सोमवार की सुबह मुंबईकरों की नींद बारिश के बीच खुली। शहर और उपनगरों के निचले इलाकों में जलभराव के कारण दफ्तरों के व्यस्त समय में यातायात धीमा रहा। रात भर और सुबह हुई भारी बारिश के बाद मध्य रेलवे मार्ग पर कुर्ला स्टेशन और पश्चिमी रेलवे नेटवर्क पर बांद्रा स्टेशन पर पटरियों पर पानी जमा हो गया। लोकल ट्रेनें कुछ देरी से चल रही हैं।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, आधी रात के आसपास बिजली और गरज के साथ शुरू हुई भारी बारिश सुबह भी जारी रही, जिससे किंग्स सर्कल जैसे निचले इलाकों और अन्य इलाकों में पानी भर गया। पानी से भरे गड्ढों ने सडक़ यातायात की स्थिति को और खराब कर दिया।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles