ED: 750 करोड़ के GST घोटाले में मुंबई के ठिकानों पर छापेमारी जारी

मुंबई। जीएसटी घोटाले में मुंबई के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही. ईडी ने सात अगस्त को जीएसटी घोटाले से जुड़े छह लोगों के कुल 12 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी. इसमें से पांच लोगों के ठिकानों पर छापेमारी सात अगस्त की देर रात समाप्त हो गयी.
ईडी ने सात अगस्त को रांची के श्याम ठक्कर, जमशेदपुर के ज्ञानचंद जयसवाल, सरायकेला के पंचानंद सरदार,धनबाद के चीनू अग्रवाल उर्फ अमित अग्रवाल और मुंबई के अंकेश जैन उर्फ मलिक जी के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी.
सात अगस्त को छापेमारी के दौरान ईडी को अंकेश जैन के मुंबई में ही और ठिकानों की जानकारी मिली. अंकेश जैन के नये ठिकानों पर ईडी की छापेमारी दूसरे दिन जारी रही.

750 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में जारी छापेमारी के दौरान ईडी को गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट(ITC) का लाभ लेने से संबंधित दस्तावेज मिले हैं. ईडी ने छापेमारी के दायरे में शामिल किये गये व्यापारियों के ठिकानों से डिजिटल डिवाईस और दस्तावेज जब्त कर लिया है.

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles