भोपाल। मध्य प्रदेश में जल्द ही जनगणना कार्य शुरू होना है। यह बड़ा और संवेदनशील प्रशासनिक अभियान होगा। सरकार चाहती है कि गिनती शुरू होने से पहले जिलों में स्थिर टीम बैठ जाए। इसी कारण कलेक्टरों और सीनियर अफसरों की पोस्टिंग जल्दी तय करने का दबाव है। नई पोस्टिंग से सरकार यह संदेश भी देना चाहती है कि प्रदर्शन पर ही अगली जिम्मेदारी तय होगी। इसे 2026 के लिए प्रशासनिक reset की तरह देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार 2017 के सीधे आईएएस अफसरों का बैच बड़ा है। इसमें कुल 13 डायरेक्ट आईएएस हैं, जबकि दो प्रमोटी आईएएस हैं। जिस बैच के डायरेक्ट आईएएस को जब भी collector बनने का मौका मिलता है तो उसी बैच के प्रमोटी आईएएस को मौका नहीं मिलता है। ऐसे में, एक या दो बैच पहले के प्रमोटी आईएएस को कलेक्टर बनाया जाता है।
सूत्र बताते हैँ कि 2017 बैच के करीब छह आईएएस को कलेक्टर बनाया जा सकता है, जबकि तीन को अलग- अलग कारणों से यह मौका नहीं मिलेगा। इस बैच के शेष आईएएस को भविष्य में कलेक्टरी का मौका मिलेगा।
बता दें कि आने वाली ट्रांसफर लिस्ट में 2015 बैच की दो प्रमोटी महिला आईएएस को मौका मिल सकता है। जब 2017 बैच कम्पलीट हो जाएगा, उसके बाद ही 2016 के प्रमोटी अफसरों को जिलों में जाने का अवसर मिल पाएगा।
इन आईएएस की मनेगी दीवाली, पहली बार मिलेगा कलेक्टरी का मौका
इस बार 2017 बैच के आईएएस को जिलों में कलेक्टरी संभालने का मौका मिलने (mp ias transfer news) जा रहा है। thesootr को मिली जानकारी के अनुसार इस बैच के कम से कम छह IAS कलेक्टर बनेंगे। वहीं अलग-अलग कारणों से चार आईएएस ऐसे भी हैं, जो इस बार ये मौका नहीं पा सकेंगे।
इन अफसरों में इंदौर के भागीरथपुरा कांड के बाद से ही सस्पेंड चल रहे आईएएस रोहित सिसोनिया शामिल हैं। इनका निलंबन एक महीने बढ़ा दिया गया है। दरअसल, इंदौर के भागीरथपुर में गंदे पानी से हुई मौतों के बाद आईएएस अधिकारी रोहित सिसोनिया को निलंबित किया गया था। उन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया था। इस कारण उन्हें एक माह और सस्पेंशन झेलना पड़ेगा।
इसी बैच के दूसरे अफसर हैं आईएएस अभिलाष मिश्रा। अभिलाष मिश्रा फिलहाल उज्जैन नगर निगम में कमिश्नर के पद पर हैं। उन्हें करीब छह माह पहले ही ये जिम्मेदारी मिली थी। संभानवा है कि उन्हें सिंहस्थ 2028 के प्लान के तहत उज्जैन में बड़ी जिम्मेदारी संभालना है। ऐसे में उनको इतनी जल्दी कलेक्टरी नहीं मिलेगी।
इनके अलावा 2017 बैच के तीसरे आईएएस परीक्षित झाड़े के साथ भी यही समीकरण बन रहा है। वे भी करीब छह माह पहले ही इंदौर डवलपमेंट अथॉरिटी यानी IDA के CEO बनाए गए हैं। आईएएस परीक्षित झाड़े को भी इंदौर डवलपमेंट के बड़े काम संभालने के उद्देश्य से लाया गया है। ऐसे में वे भी जल्दी नहीं हटेंगे।
आईएएस विवेक कुमार स्टडी लीव पर हैं। इस कारण उनका नाम भी इस लिस्ट में नहीं आएगा।
इन आईएएस की मनने वाली है दीवाली, मिलेगी कलेक्टर की कुर्सी…
आईएएस राहुल नामदेव धोटे
आईएएस अंकिता धाकड़े
आईएएस योगेश तुकाराम
आईएएस सौरभ संजय सोनवाने
आईएएस गुरुप्रसाद
आईएएस कुमार सत्यम
इन कलेक्टर की होगी होली, मिलेगा दूसरी बार मौका
कम से कम नौ वर्तमान कलेक्टरों को किसी और जिले में काम करने का मौका मिलेगा।
दमोह कलेक्टर आईएएस सुधीर कुमार कोचर
मंडला कलेक्टर आईएएस सोमेश मिश्रा
झाबुआ कलेक्टर आईएएस नेहा मीना
होशंगाबाद कलेक्टर आईएएस सोनिया मीना
धार कलेक्टर आईएएस प्रियंक मिश्रा
रीवा कलेक्टर आईएएस प्रतिभा पाल
सागर कलेक्टर आईएएस संदीप जीआर
सीधी कलेक्टर आईएएस स्वरोचिष सोमवंशी
शाजापुर कलेक्टर आईएएस रिजु बाफना
ये कलेक्टर लौटेंगे मंत्रालय…
शिवपुरी कलेक्टर आईएएस रविन्द्र कुमार चौधरी
उमरिया कलेक्टर आईएएस धरणेन्द्र कुमार जैन
बैतूल कलेक्टर आईएएस नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी
मैहर कलेक्टर आईएएस रानी बाटड़
दो महिला प्रमोटी आईएएस को मिल सकती है जिलों की कमान
इस ट्रांसफर लिस्ट में दो प्रमोटी महिला आईएएस को भी कलेक्टरी का मौका मिलने वाला है। ये दोनों ही 2015 बैच की अफसर है। इनमें बिदिशा मुखर्जी और शीला दाहिमा के नाम चर्चा में हैं। शीला फिलहाल को-ऑपरेशन विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी हैं, जबकि बिदिशा मुखर्जी पीएचई विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी हैं।
कौन से सीनियर IAS अफसर हो सकते हैं शिफ्ट
व्यावसायिक कर विभाग के प्रमुख सचिव अमित राठौर के तबादले की चर्चा है। उनके साथ ही भोपाल आयुक्त संजीव सिंह और शहडोल आयुक्त सुरभि गुप्ता के नाम भी सामने आ रहे हैं।
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग आयुक्त श्रिकांत बनोत और बजट निदेशक राजीव रंजन मीना के शिफ्ट होने की संभावना जताई जा रही है। इन सभी अफसरों की नई जिम्मेदारियों पर मंथन जारी है।
Madhya Pradesh में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, कई कलेक्टर और एस पी बदलेंगे, मंत्रालय में भी होगी सर्जरी…
