MP: मंदिर की नींव खोदी तो निकले सोने के सिक्के, रखवाली के लिए पुलिस तैनात

मुरैना। जिले के कैलारस जनपद के सगौरिया पुरा में मंदिर निर्माण के लिए खुदाई के दौरान सोने के सिक्के मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम पंचायत सगौरिया पुरा क्षेत्र में हनुमान जी के मंदिर की नींव डाली जा रही थी। खुदाई के दौरान मिट्टी में से सोने के कई सिक्के मिले। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

ग्रामपंचायत सगौरिया पुरा सरपंच संतोषी लाल धाकड़ ने बताया कि खुदाई के दौरान कम से कम 50 से 60 सिक्के निकले हैं। यह जमीन मेरे पुरखों की है। मंदिर निर्माण के लिए मिट्टी खुदवाई जा रही थी, तभी ये सिक्के मिले। वर्तमान में सभी सिक्के पुलिस के पास हैं।

थाना प्रभारी राजेंद्र परिहार का कहना है फिलहाल 20 से 25 सिक्के हमारे कब्जे में लिए गए हैं, जो मिट्टी से प्राप्त हुए हैं। आगे जांच की जा रही है कि और कितने सिक्के हैं तथा कहां-कहां हो सकते हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

पुलिस सिक्कों की जांच और असली-नकली की पुष्टि के लिए विशेषज्ञ टीम को बुलाने की तैयारी में है। जांच करने के बाद ही पता लग पाएगा कि सिक्के किस पद्धति के हैं । इससे पहले इसी जगह पर ग्रामीणों को सिक्के मिल चुके हैं।
खुदाई के दौरान सिक्के मिलने के बाद ग्रामीण आसपास में भी खुदाई कर रहे हैं। जब इस बात की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और खुदाई बंद कराई। साथ ही पुलिस की तरफ से दो कांस्टेबल को तैनात किया गया है, ताकि रात में कोई घटना न घट सके।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles