रतलाम पहुंचे नितिन गडकरी, 5 मिनट रुके, 19 गाड़ियों के काफिले के साथ आगे बढ़े. बीजेपी नेता नदारद रहे

रतलाम। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निरीक्षण के दौरान मध्य प्रदेश के रतलाम जिले पहुंचे। जिले की सीमा पर स्थित एंट्री प्वाइंट पर उनका काफिला करीब पांच मिनट के लिए रुका, जहां उन्होंने कलेक्टर मिशा सिंह से जिले से गुजर रहे 8-लेन एक्सप्रेसवे की प्रगति और स्थानीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
अधिकारियों से संक्षिप्त चर्चा के बाद गडकरी करीब 19 वाहनों के काफिले के साथ आगे के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने रतलाम जिले में एक्सप्रेसवे के किसी भी हिस्से का अलग से दौरा या निरीक्षण नहीं किया।
क्या रहा खास?
रतलाम जिले की सीमा पर लगभग 5 मिनट का संक्षिप्त पड़ाव।
कलेक्टर मिशा सिंह से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को लेकर चर्चा।
19 गाड़ियों के काफिले के साथ आगे के निरीक्षण के लिए रवाना।
जिले में एक्सप्रेसवे के किसी हिस्से पर नहीं रुके।
मंत्री के स्वागत या मुलाकात के लिए स्थानीय भाजपा का कोई प्रमुख नेता मौजूद नहीं था।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे देश की सबसे महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में से एक है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समय-समय पर परियोजना की प्रगति और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण करते रहे हैं। रतलाम जिले से गुजरने वाला 8-लेन हिस्सा भी इस कॉरिडोर का महत्वपूर्ण भाग माना जाता है।

Exit mobile version