MP : 1993 बैच के आईपीएस रवि कुमार गुप्ता डीजी स्केल में पदोन्नत

भोपाल। राज्य शासन ने गुरूवार रात्रि में 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी रवि कुमार गुप्ता को पुलिस महानिदेशक स्केल में पदोन्नत करने के आदेश जारी किये है।
आदेश में रवि कुमार गुप्ता एडीजी रेल, पुलिस मुख्यालय, भोपाल को भारतीय पुलिस सेवा के वेतन मेट्रिक्स – 16 में महानिदेशक वेतनमान में पदोन्नत कर विशेष पुलिस महानिदेशक, रेल पुलिस मुख्यालय, भोपाल के पद पर पदस्थ किया है।




