MP:  IPS मनोज सिंह लोकायुक्त पुलिस और राजेश चंदेल भोपाल ग्रामीण के DIG बने, मोनिका शुक्ला बनीं एडीसीपी

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने सोमवार को 20 आइपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें दो एसपी और 18 डीआइजी हैं। अशोक नगर और धार एसपी के डीआइजी बनने के बाद यहां नई पदस्थापना की गई है। सात रेंज के डीआइजी भी इधर से उधर किए गए हैं। मनोज कुमार सिंह डीआइजी रतलाम को डीआइजी लोकायुक्त बनाया गया है।

डीआइजी रीवा राजेश सिंह चंदेल को डीआइजी भोपाल ग्रामीण और डीआइजी रेल मोनिका शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एडीसीपी) अपराध भोपाल बनाया गया है। पांच ऐसे अधिकारियों को भी डीआइजी के रूप में नई पदस्थापना मिली है जो जनवरी 2025 में एसपी से डीआइजी बने थे।उनका पदनाम बदल गया था, पर काम एसपी, एसएसपी, एआइजी या सेनानी के रूप में ही कर रहे थे। डी कल्याण चक्रवर्ती, राजेश सिंह चंदेल और सुनील पांडे को छह माह के पहले ही बदल दिया गया है। चक्रवर्ती मंत्री विजय शाह मामले की जांच के लिए बनी एसआइटी में भी हैं।

Exit mobile version