MP : सीहोर के होटल में राजस्थानी कपल का प्राइवेट VIDEO बनाया, युवक ने रिकॉर्ड कर दोस्तों को भेजा, 4 पर FIR

सीहोर। जिले के कुबेरेश्वर धाम क्षेत्र के एक होटल में ठहरे राजस्थान के कपल का प्राइवेट वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। युवक ने चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्ड कर अपने दोस्तों को भेज दिया। मामले में मंडी थाना पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

कपल कुबेरेश्वर धाम दर्शन के लिए राजस्थान से सीहोर आया हुआ था और क्षेत्र के एक होटल में ठहरा था। इसी दौरान पास के एक अन्य होटल में काम करने वाले युवक ने कमरे की लाइट जलती और पर्दा खुला होने का फायदा उठाकर कपल का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने वीडियो अपने दोस्तों को भेज दिया, जिसके बाद वीडियो फैल गया।

होटल मैनेजर की शिकायत पर खुला मामला
होटल डमरूवाला के मैनेजर कृष्णपाल उर्फ कृष्णा वर्मा ने 8 दिसंबर को मंडी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक सुमित पैरवाल के मोबाइल में कपल का आपत्तिजनक वीडियो मिला। पुष्टि होने पर पता चला कि वीडियो उसी कपल का है, जो उनके होटल में ठहरा था।

चार आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
सीएसपी अभिनंदना शर्मा ने बताया कि मामले में मंडी थाना पुलिस ने अंकित जाटव, विनोद मालवीय, सुमित पैरवाल और कमलेश उर्फ कनक कौशल के खिलाफ आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version