MP : सांसद सुमित्रा बाल्मिक को भाजपा अध्यक्ष नड्‌डा की बैठक में जाने से रोका, पुलिस से बहस हुई

जबलपुर।  जबलपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की बैठक में शामिल होने जा रहीं राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक को पुलिस ने बाहर रोक दिया। इस पर पुलिस से उनकी बहस हो गई।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने सांसद के साथ धक्का-मुक्की भी की। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की तो सीनियर नेताओं ने दखल दिया, जिसके बाद सांसद को अंदर जाने दिया गया।नड्‌डा जबलपुर में संभागीय स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंच पर नहीं मिली थी जगह दो साल पहले 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम हुआ था। मंच पर राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक को जगह नहीं मिली थी। उन्हें पीछे बैठाया गया था। इससे वे नाराज हो गई थीं। उन्होंने इसके लिए जबलपुर कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए।
सांसद के अपमान पर उनके समर्थकों ने कलेक्टर का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया था। सांसद ने तत्कालीन CM शिवराज सिंह चौहान और तत्कालीन BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा से भी शिकायत की थी।

सागर नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी बदसलूकी राज्यसभा सदस्य सुमित्रा बाल्मिक को 2022 में नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा ने सागर बुलाया था। भाजपा का सुमित्रा बाल्मिक को बुलाने का मकसद दलित वर्ग के मतदाताओं को रिझाना था। इसके लिए उन्हें शासकीय सत्कार के साथ सर्किट हाउस के कक्ष क्रमांक 3 में रुकवाया गया था।
भाजपा प्रत्याशी के प्रचार से वापस लौटने पर उनकी अनुमति के बिना उनका सामान दूसरे कमरे में फेंक दिया गया। जिसके बाद वह कमरा प्रदेश सरकार के एक बड़े ब्राह्मण मंत्री को दे दिया गया। इससे वे भड़क गईं।

screenshot 20250825 1514021365121539200502282
सांसद ने नड्डा का किया स्वागत

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles