MP Vidhansabha : नई लाडली बहनों के पंजीयन का मुद्दा उठा, विपक्ष का बहिर्गमन

भोपाल। विधानसभा में आज विपक्षी सदस्यों ने लाडली बहना योजना में नई बहनों के पंजीयन का मुद्दा उठाया गया। सरकार की ओर से बताया गया कि बहुत जल्द नए पंजीयन होंगे। नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने पूछा- नए पंजीयन कब शुरू होंगे। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा धीरे-धीरे सब होगा। इसके बाद सिंघार ने कहा कि क्योंकि सरकार जवाब नहीं देना चाहती है, इसलिए कांग्रेस विधायक वॉकआउट करते हैं। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कांग्रेस विधायक सदन से बाहर निकल गए।
विधायक महेश परमार ने जानना चाहा था कि योजना में पात्र अन्य नई बहनों का पंजीयन कब शुरू होगा, सरकार इसकी जानकारी नहीं दे रही है। इस पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मंत्री तो सही जवाब देते हैं, पर जीतू पटवारी बहनों को क्या कहते हैं, पहले यह तो जानकारी ले लो।
इसके जवाब में महिला और बाल विकास विभाग के मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि हमारी सरकार बहनों को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है मंत्री ने कहा कि मार्च 2023 में योजना का प्रारंभ किया गया और जून 2023 से महिलाओं के खाते में पैसा डालने का काम शुरू किया गया है। सरकारी योजना का बहुत अच्छे से क्रियान्वयन किया है और जो भी राज्य सरकार देने का निर्णय लिया है वह तय समय पर दी जा रही है। महिलाओं को 3000 दिए जाने पर सरकार काम कर रही है किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि विपक्ष ज्यादा सरकार लाडली बहनों की चिंता कर रही है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने  कहा कि नए पंजीयन की समय सीमा बताई जाए। इस पर मंत्री ने फिर दोहराया कि नए पंजीयन की समय सीमा बताया जाना अभी संभव नहीं है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पर कहा-मंत्री ने सही जवाब दिया है। कांग्रेस के लोग कहते थे कि यह योजना सिर्फ चुनाव तक है, जबकि असलियत यह है कि ढाई साल बाद भी यह योजना जारी है। हमने घोषणा पत्र में कहा है कि 5 साल के अंदर 3000 देंगे तो हम उसका पालन करेंगे।
कांग्रेस विधायक महेश परमार ने लाड़ली बहना योजना में लाभ नहीं दिए जाने के साथ ही मंत्री करण सिंह वर्मा द्वारा राजगढ़ में धमकाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा-बहनों ने सरकार बनाने में भाजपा की मदद की उन्हीं को धमकाया जा रहा है और सुविधा नहीं दी जा रही है उन्होंने पूछा कि लाडली बहनों को कब 3000 रुपए दिए जाएंगे।

Exit mobile version