भोपाल में फिर होगी प्रशासनिक जमावट, कई अफसरों के हुए तबादले

भोपाल। एक एडीएम, तीन एसडीएम और सात तहसीलदार-प्रभारी तहसीलदारों के ट्रांसफर के बाद भोपाल में अब नए सिरे से प्रशासनिक सर्जरी होगी। हालांकि, कुछ नए अधिकारी भोपाल में आए भी हैं, लेकिन उनकी संख्या ट्रांसफर हुए अधिकारियों की संख्या से कम ही है। तीन एसडीएम और सात तहसीलदार-प्रभारी तहसीलदारों के ट्रांसफर के बाद भोपाल में अब नए सिरे से प्रशासनिक सर्जरी होगी। हालांकि, कुछ नए अधिकारी भोपाल में आए भी हैं, लेकिन उनकी संख्या ट्रांसफर हुए अधिकारियों की संख्या से कम ही है।

सोमवार देर रात राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट आई। जिसमें एडीएम अंकुर मेश्राम को स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड में महाप्रबंधक बनाया गया है। वहीं, बैरागढ़ एसडीएम रविशंकर राय को जबलपुर, एमपी नगर एसडीएम एलके खरे को उप सचिव उच्च शिक्षा विभाग, संयुक्त कलेक्टर इकबाल मोहम्मद को निवाड़ी, संयुक्त कलेक्टर विनीत तिवारी को आयुष्मान भारत में सीईओ, गोविंदपुरा एसडीएम भुवन गुप्ता को भोपाल निगम में उपायुक्त बनाया गया है।

संयुक्त कलेक्टर राय, इकबाल मोहम्मद और खरे पहले ही पदोन्नत होकर अपर कलेक्टर हो चुके हैं। ऐसे में तीनों को राय को जबलपुर और इकबाल मोहम्मद की निवाड़ी अपर कलेक्टर के पद पद पोस्टिंग की गई है। भोपाल संभाग आयुक्त कार्यालय में उपायुक्त किरण गुप्ता का भी ट्रांसफर हुआ है। उनकी जगह भारती देवी मिश्रा उपायुक्त के तौर पर पदस्थ की गई हैं।

तहसीलदार पारे स्टेट गैरेज अधीक्षक
हुजूर तहसील में पदस्थ आलोक पारे को स्टेट गैरेज में अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, दतिया से आए एडीएम महेंद्र सिंह कवचे की पदस्थापना की गई है। परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर शिवांगी बघेल की पदस्थापना भोपाल में की गई है।

नगर निगम में इनकी आमद
भोपाल नगर निगम में नए अधिकारियों ने आमद दी है। गोविंदपुरा एसडीएम गुप्ता को निगम में उपायुक्त बनाया गया है। संयुक्त कलेक्टर अमन मिश्रा की भोपाल वापसी हुई है। वे निगम में अपर आयुक्त बनाए गए हैं। निगम के अपर आयुक्त मुकेश शर्मा को राज्य लोक सेवा अभिकरण में संचालक बनाकर भेजा गया है।

भोपाल की 3 तहसीलों बैरसिया, कोलार व हुजूर के तहसीलदार बदले
राज्य सरकार ने देर रात प्रदेश के 101 तहसीलदार और प्रभारी तहसीलदारों के भी तबादले किए। इनमें भोपाल की तीन- हुजूर, कोलार और बैरसिया तहसील के तहसीलदार बदल दिए गए हैं। इसके साथ ही साइबर तहसील भोपाल में पदस्थ तीनों अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है। कुल 7 अधिकारियों को भोपाल से अन्य जिलों में भेजा गया है, जबकि 4 अधिकारियों की भोपाल में पदस्थापना की गई है। राजस्व विभाग ने संबंधित कलेक्टरों को स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

जिनके तबादले किए गए, उनमें कोलार तहसीलदार नरेंद्र सिंह परमार, हुजूर तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी, बैरसिया तहसीलदार दिलीप कुमार चौरसिया, हुजूर में अतिरिक्त तहसीलदार आलोक पारे, साइबर तहसील में पदस्थ नेहा दुबे, सुजाता विश्वकर्मा, सोनम मौर्य को नर्मदापुरम और रायसेन भेजा गया है। भोपाल आने वाले तहसीलदारों में प्रीतिरानी चौरसिया, कुणाल अवस्थ्या, आदित्य जंघेला, राजेश राम शामिल हैं।

Exit mobile version