MP: रात को चली तबादला एक्सप्रेस, 9 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर,ऋषिकेश मीना नरसिंहपुर और विनोद मीना मंदसौर के नए एसपी

भोपाल। प्रदेश सरकार ने दो पुलिस अधीक्षक समेत 9 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इस संबंध में गुरुवार को गृह विभाग ने आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार नरसिंहपुर की पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका को हटा कर पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। उनकी जगह पर इंदौर जिले के नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-4 ऋषिकेश मीना को नरसिंहपुर की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा मंदसौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद को हटा कर सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल, इंदौर पदस्थ किया गया है। उनकी जगह पर इंदौर जिला के नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-1 विनोद कुमार मीना को मंदसौर एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भोपाल जिला नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-4 जितेंद्र सिंह पंवार को भोपाल में ही नगरीय पुलिस उपायुक्त (यातायात) बनाया गया है। इसके अलावा उज्जैन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेवाल को भोपाल जिला नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-4 के पद पर पदस्थ किया गया है।

जबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी को इंदौर जिला नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-4, ग्वालियर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी को इंदौर जिला नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-1 और सिंगरौली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन को उज्जैन जिले का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया हैं।

img 20250821 wa00173261303037126044150

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles