MP : सुदाम खाड़े इंदौर कमिश्नर, दीपक सक्सेना नये जनसम्पर्क आयुक्त, इंदौर और जबलपुर समेत 5 जिलों के कलेक्टर बदले, कुल 14 IAS अफसरों के ट्रांसफर

भोपाल. जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े इंदौर के नये कमिश्नर होंगे, जबकि जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। वहीं इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह को सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन का कमीश्नर बनाया गया है। उन्हें सरकार पहले ही 2028 में होने वाले मेला अधिकारी सिंहस्थ मेला का प्रभार दे चुकी थी।
मध्यप्रदेश में सोमवार शाम को 20 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर के बाद रात में 14 आईएएस अफसरों के भी तबादले कर दिए गए। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में 5 जिलों इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी और आगर मालवा के कलेक्टर बदल गए हैं।अभिषेक सिँह नये गृह सचिव होंगे।







