भोपाल। पूर्व मंत्री रामनिवास रावत को वन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रावत कांग्रेस से भाजपा में आये थे । उन्हें वन मंत्री बनाया गया, लेकिन उपचुनाव में हारने के बाद हटाना पड़ा।
रावत को कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने हराया था, उनके खिलाफ कोर्ट चले गये। हाई कोर्ट ने मल्होत्रा के खिलाफ आदेश दिया, विधानसभा ने सीट भी खाली घोषित कर दी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पर रोक लगा दी. इसके चलते उन्हें फिलहाल मंत्री के बजाय वन विकास निगम के अध्यक्ष पद से ही संतुष्ट होना पड़ेगा.
