MP : रामनिवास रावत वन विकास निगम के अध्यक्ष बने

भोपाल। पूर्व मंत्री रामनिवास रावत को वन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रावत कांग्रेस से भाजपा में आये थे । उन्हें वन मंत्री बनाया गया, लेकिन उपचुनाव में हारने के बाद हटाना पड़ा।

रावत को  कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने हराया था, उनके खिलाफ कोर्ट चले गये। हाई कोर्ट ने मल्होत्रा के खिलाफ आदेश दिया, विधानसभा ने सीट भी खाली घोषित कर दी, लेकिन  सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पर रोक लगा दी. इसके चलते उन्हें फिलहाल मंत्री के बजाय वन विकास निगम के अध्यक्ष पद से ही संतुष्ट होना पड़ेगा.

screenshot 20260426 0040238599801230124468943

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles