भोपाल। भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश नहीं होने पर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इसके बावजूद वे आज भी कोर्ट में पेश नहीं हुए।
रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा को एमपी-एमएलए कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं होने के चलते कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. सीबीआई व एबीसी को बीजेपी विधायक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के लिए कहा गया है. कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट भोपाल स्थित उनके पते पर जारी किया था।
पता चला है कि पटवा ने गुपचुप तरीक़े से छुट्टी वाले दिन स्पेशल कोर्ट से जमानत करा ली है। वे कल से इंदौर में डाले हुए थे डेरा,फिर भी कोर्ट में पेश नहीं हुए. गिरफ्तारी वारंट की सोशल मीडिया पर खबर के बाद पटवा बंसल अस्पताल में भर्ती हो गये। तीन दिन चले उपचार के बाद तैयार कराई मेडिकल फाइल को जमानत का हथियार बनाया। जमानत के बाद इसी महीने 19 को फिर पेश होने का न्यायालय ने आदेश दिया है।
पता चला है कि कोर्ट में पेश होने के लिए विधायक का स्वास्थ्य अब तक ठीक नहीं हुआ है. जबकि वे निजी कार्यकमों में शामिल होने और सरकारी बंगले पर टीवी एक्टर शैलेश लोढ़ा को बुलाकर विसर्जन करवा रहे थे। इसके फोटो सोशल मीडिया पर डाले गये हैँ।
