नरसिंहपुर। कुछ दिनों पहले जिले के करेली में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन के दौरान दिए गए एक बयान को विवादित बताया जा रहा है। कार्यक्रम मुख्य अतिथि रहे मंत्री उदय प्रताप सिंह के कथित वक्तव्य से नाराज़ लोगों ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन देकर शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
प्रार्थीगण द्वारा दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 20 अप्रैल 2026 को आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने मंच से बोलते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे विशेषकर महिलाओं की भावनाएं आहत हुईं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मंत्री के शब्दों से सामूहिक विवाह जैसे आयोजन की गरिमा को ठेस पहुंची है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह कार्यक्रम आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए आयोजित किया गया था, ऐसे में इस तरह की टिप्पणी से गरीब परिवारों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। प्रार्थीगण ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और एफआईआर दर्ज की जाए।
ये कहा था मंत्री राव ने
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह निकाह सम्मेलन में मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा भाषण के दौरान कहा गया की 2-4 जोडों में तो बहुत भीड होती है। लेकिन यह कार्यक्रम 200 जोडो का है। भीड में पहचान का संकट रहता है। बिदाई के समय अच्छे से जाना नहीं तो शादी बाला जोडा ही बदल लों।
MP : मंत्री उदय राव के बयान को बताया विवादित, एफआईआर की मांग
