नरसिंहपुर। प्रदेश के स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वर वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे थे, लेकिन इसके उलट उन पर तंज कसते हुए अपमान कर आए। इसकी चर्चा पूरे नरसिंहपुर जिले में हो रही है।
शिक्षा मंत्री ने समारोह में म प्र के गरीबी रेखा से नीचे जीबन यापन करने वालों का मज़ाक तो बनाया ही, मुख्यमंत्री कन्या दान योजना का भी मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश के मध्यम और गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत है, जो बेटियों की शादी करने में समर्थ नहीं हैँ। उन्होंने ये भी कहा की दो सौ जोड़ों की शादी हो रही है, जाते समय अपने को बजेल कर दूसरे के साथ मत चले जाना।
ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने बेटे का विवाह भी सम्मेलन में ही किया था लेकिन उनके मंत्री का इस तरह का अपमान जनक वक्तव्य उनकी मंशा पर पानी फेरते नजर आता है। किसी गरीब की बहन बेटी किसी की पत्नी को आपस में ना बदलने का भद्दा बयान वह सार्वजनिक मंच से दे रहे थे जबकि वह मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री है ऐसे में मध्यप्रदेश की नीतियों पर वे सवालिया निशान भी लगा गये। उल्लेखनीय है कि राव उदय प्रताप स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के अपमान के आरोपी भी हैँ। चर्चा हो रही है कि हब क़ोई तिरंगे का अपमान कर सकता है तो जनता क्या मायने रखती है।
