MP : मनीष सिंह बने प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा एवं खेल युवक कल्याण, अभिलाष मिश्रा नगर निगम आयुक्त उज्जैन बने

भोपाल। राज्य शासन ने आज पांच आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किये हैँ। जारी आदेश में प्रमुख सचिव मनीष सिंह को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव के साथ प्रमुख सचिव खेल और युवक कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

इसी तरह स्टडी लीव से लौटीं आईएएस जीवी रश्मि को महिला और बाल विकास विभाग में सचिव बनाया है। प्रबंध संचालक बीज और फार्म विकास निगम अनुराग सक्सेना को अपर प्रबंध संचालक राज्य कृषि विपणन बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी है। अपर आयुक्त इंदौर अभिलाष मिश्रा को उज्जैन नगर निगम का आयुक्त बनाया है।

अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हाेंगे मनीष सिंह
संदीप केरकेट्‌टा को उप सचिव मुख्यमंत्री के साथ प्रबंध संचालक बीज और फार्म विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। मनीष सिंह के प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा का चार्ज लेने के बाद मनु श्रीवास्तव अपर मुख्य सचिव नवीन और नवकरणीय ऊर्जा विभाग खेल और युवक कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

इसी तरह प्रमुख सचिव राजस्व विभाग विवेक पोरवाल तकनीकी शिक्षा और कौशल व रोजगार विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। इसी तरह जीवी रश्मि के प्रभार संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग रश्मि अरुण शमी महिला और बाल विकास विभाग के दायित्व से मुक्त होंगी।

screenshot 20250804 2124538696842110767579763
screenshot 20250804 212456460706019684396757

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles