MP: बरेली में बड़ा हादसा, पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल भरभरा कर गिरा, दस लोग घायल

रायसेन। रायसेन जिले में बरेली-पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल अचानक से भरभरा कर गिर गया। हादसे में में चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब पुल गिरा उस समय यातायात चालू था। पुल के ऊपर से वाहन गुजर रहे थे। पुल टूटने की वजह से पूरी सड़क पर यातायात बंद कर दिया गया है। सभी घायलों को राबरेली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त दो मोटरसाइकिल पुल से गुजर रही थीं। पुल के साथ ये भी नीचे आ गिरी। इनमें से एक सिहोर जिले के रहने वाले हैं, वहीं दूसरे बरेली के निवासी बताए जा रहे हैं।पुलिस के अनुसार पुल के नीचे काम चल रहा था। पुल को नीचा गिरते देख काम कर रहे मजदूर वहां से भागे और अपनी जान बचाई। कुछ मजदूर घायल भी हो गए हैं हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुल के गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। ये पुल करीब 35 साल पुराना बताया जा रहा है।
80 से 90 के दशक का पुल कलेक्टर रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बताया की पुल 80 से 90 दशक का है। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए बरेली के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। बाकी वह खुद मौके पर पहुंच रहे हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं।
MPRDC की लापरवाही पर उठे सवाल इस घटना को एमपीआरडीसी (MPRDC) की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। पुल के अचानक गिरने से ग्रामीणों में रोष है। पुलिस और ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। फिलहाल रूट बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।






