MP : कैलाश जाटव अनुसूचित जाति और रामलाल रोतेल अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बने

भोपाल। राज्य शासन ने कैलाश जाटव को अनुसूचित जाति और रामलाल रोतेल को अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

अनुसूचित जाति आयोग में कैलाश जाटव अध्यक्ष और रामलाल मालवीय तथा बारेलाल अहिरवार सदस्य नियुक्त किये गये हैँ। आयुक्त/संचालक, अनुसूचित जाति विकास पदेन सदस्य होंगे। अनुसूचित जन जाति आयोग में रामलाल रौतेल अध्यक्ष और भगत नेताम सदस्य तथा मंगल सिंह धुर्वे सदस्य बनाये गये हैं।

Exit mobile version