MP : झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना के वाहन को डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, चालक गिरफ्तार

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिला कलेक्टर नेहा मीना सोमवार की सुबह सड़क हादसे का शिकार होने से बच गईं। दरअसल, कलेक्ट्रेट जाते समय उनकी गाड़ी को एक तेज रफ्तार डंपर ने जबरदस्त टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि, ये हादसा उस समय हुआ, जब कलेक्टर मीणा की गाड़ी उनके बंगले से बहर निकलकर सड़क पर आई ही थी। अचानक पीछे से आए डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के वक्त कलेक्टर नेहा मीणा गाड़ी में ही मौजूद थीं।

हादसा सुबह करीब 10 बजे से पहले उस समय हुआ, जब कलेक्टर नेहा मीना अपने दफ्तर जाने के लिए अपने बंगले से निकली थीं। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने कलेक्टर की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कलेक्टर मीणा की गाड़ी का भी नियंत्रण खो गया और वो सड़क के बीचो-बीच स्थित डिवाइडर पर चढ़ते हुए बीच में लगे पोल से जा टकराई। गनीमत रही कि, हादसे में कलेक्टर नेहा मीणा, उनके सुरक्षाकर्मी और वाहन चालक हादसे में सुरक्षित बच गए।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है। हालांकि, घटना के बाद पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ सड़क सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डंपर भी जब्त कर थाने पहुंचा दिया गया है। वहीं, मामले की जांच की जा रही है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles