MP IPS : प्रज्ञा ऋचा डीजी होमगार्ड बनी, अनिल कुमार को महिला सुरक्षा का प्रभार

भोपाल। राज्य शासन ने दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है. इस सम्बन्ध में आज आदेश जारी किये गए हैँ।
आदेश के अनुसार श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, (1991) भापुसे विशेष पुलिस महानिदेशक, महिला सुरक्षा, पुमु, भोपाल को महानिदेशक, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन, मध्यप्रदेश, भोपाल, बनाया गया है। अनिल कुमार, भापुसे (1993) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसआईएसएफ पुमु, भोपाल अतिरिक्त प्रभार-कल्याण, phq भोपाल, को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, महिला सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं अतिरिक्त प्रभार कल्याण, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया गया है।






