भोपाल। केंद्र सरकार के कार्मिक प्रशिक्षण विभाग में मध्य प्रदेश के आईएएस संजीव श्रीवास्तव (एमपी: 2011) को मध्य प्रदेश जनगणना संचालक/नागरिक पंजीकरण निदेशक (निदेशक स्तर) के पद पर केंद्रीय भर्ती योजना के अंतर्गत तीन वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त करने की स्वीकृति दी है। यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से या उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।
डीओपीटी से जारी पत्र में प्रदेश के. मुख्य सचिव से कहा गया है कि उन्हें तत्काल अपने पद से मुक्त किया जाए और उन्हें अपने नए कार्यभार में शामिल होने के निर्देश दिए जाएं।वर्तमान में संजीव श्रीवास्तव अपर सचिव लोक निर्माण विभाग के तौर पर पदस्थ हैँ।
आदेश…
