भोपाल। मध्यप्रदेश में सोमवार को आधी रात के बाद 30 और आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। गृह विभाग से जारी इस आदेश में 13 जिलों के एसपी बदले हैं। इससे पहले सोमवार शाम को जारी आदेश में 20 आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया था। इस सूची में 2 जिलों के एसपी बदले गए थे।
रात में जारी दूसरे आदेश में इन जिलों में इन्हें बनाया एसपी
रीवा – शैलेंद्र सिंह चौहान कमांडेंट 13वीं बटालियन ग्वालियर को रीवा जिले का एसपी बनाया।
झाबुआ – शिवदयाल 14वीं बटालियन ग्वालियर को झाबुआ जिले का एसपी बनाया।
आलीराजपुर – रघुवंश कुमार सिंह 5वीं बटालियन मुरैना को आलीराजपुर जिले का एसपी बनाया।
उमरिया – विजय भागवानी, एआईजी पीएचक्यू को उमरिया जिले का एसपी बनाया।
सीधी – संतोष कोरी, एसपी रेल इंदौर को सीधी जिले का एसपी बनाया।
नर्मदापुरम – सांईं कृष्ण एस थोटा, एसपी पन्ना को नर्मदापुरम जिले का एसपी बनाया।
सतना – हंसराज सिंह, पुलिस उपायुक्त इंदौर को सतना जिले का एसपी बनाया।
पन्ना – निवेदिता नायडू, एसपी उमरिया को पन्ना जिले का एसपी बनाया गया।
बैतूल – वीरेंद्र जैन, एसपी श्योपुर को बैतूल जिले का एसपी बनाया।
श्योपुर – सुधीर कुमार अग्रवाल, एसपी मैहर को श्योपुर जिले का एसपी बनाया।
मैहर – अवधेश प्रताप सिंह, कमांडेंट 36वीं बटालियन बालाघाट को मैहर जिले का एसपी बनाया
खरगोन – रवीन्द्र वर्मा, एसपी सीधी को खरगोन जिले का एसपी बनाया।
हरदा – शशांक, पुलिस उपायुक्त भोपाल को हरदा जिले का एसपी बनाया।
शाम को जारी आदेश में इन दो जिलों में इन्हें बनाया एसपी
अशोकनगर में राजीव कुमार मिश्रा को एसपी बनाया गया।
धार में मयंक अवस्थी नए पुलिस अधीक्षक होंगे।
भोपाल के तीन और इंदौर का एक पुलिस उपायुक्त बदला
रियाद इकबाल, पुलिस उपायुक्त भोपाल को एसएसपी रेडियो बनाया। इनकी जगह रीवा एसपी विवेक सिंह को भोपाल पुलिस उपायुक्त (जोन-2) बनाया गया है। अभिनव चौकसे, एसपी हरदा को भी भोपाल में पुलिस उपायुक्त (जोन-3) बनाया गया है। आशुतोष, एसपी सतना को पुलिस उपायुक्त भोपाल (जोन-1) बनाया गया है। कुमार प्रतीक, कमांडेंट 23वीं बटालियन भोपाल को पुलिस उपायुक्त (जोन-2) इंदौर बनाया गया है।
