MP Cabinet: ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए लगेंगे शिविर, किसानों की मदद के लिए हर जिले में जाएंगे कृषि वैज्ञानिक

भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सामाजिक योजनाएं, महिलाओं के लिए सुविधाएं और 31 मई को पीएम नरेंद्र मोदी भोपाल यात्रा से संबंधित तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई और जिम्मेदारियां तय की गईं। इसके अलावा बैठक में कई जनहितकारी और बड़े निर्णय लिए गए।

नरसिंहपुर किसान सम्मेलन से आया 4736 करोड़ का निवेश
नरसिंहपुर में हुए किसान सम्मेलन से 4736 करोड़ का निवेश आया है। इससे 6 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही कृषि आधारित उद्योग कैसे लग सके इसे लेकर किसान सम्मेलन में विचार हुआ। कृषि, किसानों के लिए फायदे का धंधा बने, इसके प्रयास  किए जाएंगे।

बैठक में लिए गए फैसले

2 और 3 टियर सिटी को लेकर काम किया जाएगा।
28 मई को बैतूल में राज्य स्तरीय महिला उद्यमी मेले का होगा आयोजन।
29 मई को सभी जिलों में महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी।
30 मई को पूरे प्रदेश में अहिल्यावाहिनी महिला बाइक रैली निकाली जाएगी।
भोपाल में आयोजित बाइक रैली में सीएम मोहन यादव भी हिस्सा लेंगे।
31 मई को पीएम मोदी आएंगे भोपाल। महिला सशक्तिकरण के महासम्मेलन में होंगे शामिल
इंदौर मेट्रो रेल का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
31 मई को जंबूरी मैदान में होगा कार्यक्रम
2 लाख महिला उद्यमी, महिला कामगार, लाड़ली बहनें होंगी शामिल
सतना-दतिया में नए एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी।
उज्जैन में शिप्रा नदी के घाट का भी भूमिपूजन होगा।

केंद्र सरकार की तरफ से प्रदेश के सभी जिलों में चार-चार कृषि वैज्ञानिक आएंगे।
ये वैज्ञानिक आईसीआर के माध्यम से आएंगे।
वैज्ञानिक जिले का मौसम, जिले में कौन सी फसल अनूकूल है, इसे लेकर वो किसानों से चर्चा करेंगे। इसके बाद प्रशासन को रिपोर्ट देंगे। साथ ही पानी की उपलब्धता और मिट्टी की क्वालिटी का परीक्षण कर एग्रो क्लाइमेटिक के अनुसार उन्नत कृषि की सलाह देंगे।

Exit mobile version