Mohan Yadav : मोदी, शाह और प्रधान से मुख्यमंत्री मोहन यादव की मुलाक़ात, प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज

भोपाल। देश और प्रदेश में चल रही राजनीतिक उथल पुथल के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाक़ात की। इस दौरान प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर तो चर्चा की ही, आगे के. लिए मार्गदर्शन भी लिया। माना जा रहा है कि प्रदेश में निगम मण्डलों में नियुक्तियों और कैबिनेट में संभावित फेरबदल को लेकर भी चर्चा हुई है। यही नहीं, भाजपा के अंदरूनी हालात भी वरिष्ठ नेताओं को बताये।
अधिकृत तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अपनी 18 महीने के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भविष्य के लिए प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन और सहयोग का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज पार्लियामेंट हाउस में प्रधानमंत्री श्री मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को विरासत से विकास की रहा और सुशासन के 18 महीने, मोदी जी का विजन और यादव जी का मिशन की पुस्तिका भेंट की।
पुस्तिका में प्रधानमंत्री श्री मोदी  के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के चौमुखी विकास की गाथा है।प्रदेश की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास, गरीबी उन्मूलन, जनजाति कल्याण, नारी  शक्ति स्वास्थ्य,शिक्षा, सुशासन , शहरी विकास, अधो संरचना विकास, पर्यटन एवं संस्कृति, को संरक्षण और पर्यावरण का लेखा-जोखा है।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने हाल ही में संपन्न सफल औद्योगिक निवेश की दुबई और स्पेन यात्रा के बारे में भी प्रधानमंत्री को विस्तार से बताया।डॉ.यादव ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी उनको प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन और सहयोग प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए मिलता रहेगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा की कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से भारत 2047 का विजन जो प्रधानमंत्री ने देखा है उसको पूरा करने में मध्यप्रदेश अपना पूरा योगदान देगा।

img 20250731 wa00156684323854406393972
img 20250731 wa00133898311426167253695

सूत्रों का कहना है कि मोहन यादव की अमित शाह से मुलाक़ात के दौरान राजनीतिक परिस्थितियों और राज्य में कैबिनेट फेरबदल पर चर्चा हुई। खाली पड़े निगम मण्डलों में राजनैतिक नियुक्तियों पर भी लम्बी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि सी एम ने निगम मण्डलों के लिए एक सूची भी सौपी है। इस पर विचार करने का अनुरोध किया है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles