भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद बीजेपी के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने भी नामांकन दाखिल किया।
मीनाक्षी के नामांकन क्व समय मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, कांग्रेस पार्टी के सम्मानित विधायकगण एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
मीनाक्षी नटराजन ने kaha- ये विचारधारा की लड़ाई है। हमारे पास बहुमत है, हम अवश्य जीतेंगे। उन्होंने कहा की कांग्रेस के बारे में जो भी दुष्प्रचार किया जा रहा है, उसका सच जल्द ही सामने आ जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा – कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता और दृढ़ संकल्प के साथ सुश्री मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा भेजने के लिए प्रतिबद्ध है तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी है।पटवारी ने कहा- भाजपा के पास तीसरा राज्यसभा सांसद बनाने के लिए 8 से 10 विधायक कम हैं, फिर भी उसने अपने तीसरे उम्मीदवार का नामांकन दाखिल कराया है। प्रदेश में भाजपा लोकतंत्र का चीरहरण करना चाहती है, लेकिन हमारे सभी विधायक एकजुट हैं। हम सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी को राज्यसभा भेजकर भाजपा को सबक सिखाएँगे।
मध्य प्रदेश कोटे की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी कैंडिडेट महेश केवट ने नामांकन भर दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय जनता पार्टी अपने तीसरे प्रत्याशी को भी विजय मार्ग पर लेकर चलेगी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया- बीना विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी के साथ रहेंगी।
बीना विधायक सीएम हाउस पहुंचीं
एक अन्य घटनाक्रम में बीना विधायक निर्मला सप्रे आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने सीएम हाउस गई थीं। हालांकि, यहां क्या चर्चा हुई, इसका पता नहीं चल सका है।
