MP :निगम-मंडलों में नियुक्तियां जारी, पूर्व सांसद केपी यादव बनाए गए कार्पोरेशन अध्यक्ष, संजय नगायच को वेयर हाउसिंग की जिम्मेदारी

भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराने वाले गुना के पूर्व सांसद केपी यादव को मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। केपी पिछले दो सालों से राजनीतिक पुनर्वास की आस लगाए बैठे थे।

पन्ना के बीजेपी नेता संजय नगाइच को मप्र वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। नगाइच वर्तमान में प्रदेश भाजपा कार्यालय में सहयोग सेल का काम संभाल रहे हैं। बीजेपी के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री केशव भदौरिया को महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। केशव भदौरिया बीजेपी के प्रदेश मंत्री भी रह चुके हैं।

संजीव कांकर को मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने के आदेश भी जारी कर दिये गये हैँ।

Exit mobile version